🔥 TRENDING CM Mohan Yadav Transfers ₹1,831 Crore... ધર્મપુરના બામટીમાં જનજાતીય ગૌરવ દિવસ ઉ... कटनी के ग्राम बनगवां में बोरिंग से निक... कलेक्टर ने मंडला में कृषक सुनील झारिया... ग्राम पंचायत आमलिया नवनिर्वाचित सरपंच... સાબરકાંઠા ખાતે જનજાતીય ગૌરવ સપ્તાહમાં...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सुहेटा गांव के खेत में नील गाय का किया शिकार, पुराने मामले का खुलासा नहीं, पुलिस व गौरक्षक दल देख कर शिकारी हथियार छोड़ कर हुए फरार

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 13 Nov 2026, 04:48 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सुहेटा गांव के खेत में नील गाय का किया शिकार, पुराने मामले का खुलासा भी नहीं*
*पुलिस व गौरक्षक दल को देख कर शिकारी हथियार छोड़कर हुए फरार*
झ
खैरथल हीरालाल भूरानी

कस्बे के निकटवर्ती जिंदोली के पास सुहेटा गांव के प्याज के खेत में शिकारीयों के द्वारा नीलगाय का शिकार किया गया। खेत सुहेटा निवासी मकसूद खान का है। शिकारी प्याज के खेत से नीलगाय को खींचकर मकसूद खान के खेत के पास में स्थित एक बंजर खेत जो कि हाजी सफेदा का है, में ले गए और नील गाय के मृत शरीर से चीर फाड़ कर धारदार हथियारों से मीट निकलने लगे।
स्थानीय लोगों को भनक लगने पर लोगों ने गौरक्षक तेजपाल गुर्जर निवासी बेरोज को सूचना दी। गौरक्षक तेजपाल गुर्जर ने पुलिस को सूचना दी मौके पर गोरक्षक दल और पुलिस के पहुंचने पर गाड़ियों के आवास सुनकर शिकारी मौके पर हथियार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर मिली एक कुल्हाड़ी पर झडमल नाम लिखा हुआ पाया गया। घटनास्थल पर पुलिस वन विभाग की टीम भी पहुंची। घटना गुरूवार रात करीब 9:30 बजे की है। नीलगाय के मृत शरीर को
पोस्टमार्टम हेतु वनपाल द्वारा ततारपुर लाया गया।
*इनका कहना है -*
गतवर्ष भी जिन्दोली घाटी में गोवंश अवशेष मिलने से हंगामा हो गया था। गौ रक्षक दल ने मौके पर पहुंचकर मौके पर पुलिस को बुलाया उच्च अधिकारी को सूचना दी थी। पुलिस और प्रशासन के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है। मामला नीलगाय के शिकार का है, पुलिस की गाड़ियों को देखकर शिकारी मौके से फरार हो गए।
- महावीर सिंह शेखावत, थानाधिकारी, ततारपुर
नीलगाय को वन विभाग नाका ततारपुर लाए हैं। सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार मिले हैं। मामला प्रथम दृष्टि शिकार कर मीट निकालने का है। - सुबेसिंह, वनकर्मी, वनपाल नाका, ततारपुर

*फोटो कैप्शन -मौके पर मिले धारदार हथियार, पानी की बोतल व कट्टे।*
📲Get App