🔥 TRENDING PNB ਅਕਾਊਂਟ ਹੋਲਡਰ ਸਾਵਧਾਨ ! ਗਾਹਕਾਂ ਦੇ ਖ਼... *સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલની જયંતી નિમિત્તે... भोर तालुक्यात मुसळधार पावसामुळे हिरडस... South Korea, US and Japan Hold Phone C... विमला देवी चुनी गई रामगढ़ की नई सरपंच Himachal Pradesh to add 320 postgradua...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

कुर्साकांटा के कुआड़ी थाना में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें थाना क्ष

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 31 Oct 2026, 11:40 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुर्साकांटा के कुआड़ी थाना में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समेत स्थानीय लोगों न

कुर्साकांटा के कुआड़ी थाना में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समेत स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. हालांकि सूचना के अभाव में उपस्थिति कम रही. जन संवाद कार्यक्रम में अधिकाधिक लोग होते तो पुलिस अधीक्षक का स्वस्थ समाज का निर्माण को लेकर संदेश व नशें खासकर सूखा नशा के विरुद्ध चल रहे ऑपरेशन प्रहार का संदेश थाना क्षेत्र में दूर तलक जाता. जन संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने सर्वप्रथम जन प्रतिनिधियों व अमजनों से उनकी राय जानी कि नशें के विरुद्ध यदि कोई सुझाव हो तो दें. जन प्रतिनिधियों ने बताया कि नशें के कारण समाज का युवा सूखा नशें का शिकार हो रहा है जिससे पारिवारिक व सामाजिक परेशानी बढ़ रही है. इसे लेकर देर रात चलने वाली बाईक पर सवार युवाओं कि सख्ती से जांच हो, नशें में संलिप्त कारोबारियों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो, इसके साथ ही अमजनों ने पुलिस अधीक्षक का नशें के विरुद्ध चल रहे ऑपरेशन प्रहार कि सराहना की. पुलिस अधीक्षक ने सबों को आश्वस्त करते हुये कहा कि अभी तक जो नशें के विरुद्ध कार्रवाई हुई है. वह आमजनों कि सूचना पर ही हुई है. प्राथमिकता में शामिल है कि दोषी बचे नहीं निर्दोष फंसे नहीं. जन संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कुआड़ी हटिया को अतिक्रमण मुक्त करने, हटिया ठीकेदार कि मनमानी पर अंकुश लगाने के साथ कुआड़ी हटिया मुख्य मार्ग पर लगे अतिक्रमण को हटाने व मुख्य सड़क पर टेम्पू स्टैंड के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति को लेकर मुक्कम्मल इंतजाम करने कि मांग कि. इन सवालों के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त करते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार को सीओ से मिलकर अतिक्रमण वाद खोलने, कुआड़ी हटिया में बने सरकारी शौचालय को खुलवाने के साथ आवश्यक निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने किया थाना का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कुआड़ी थाना का भी निरीक्षण किया. जिसमें थाना में संधारित पंजी का निरीक्षण किया गया. पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित मामले का अविलम्ब निष्पादन करने, नशें के विरुद्ध चल रहे मुहीम को लेकर जारी निर्देश का पालन करने, विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ आवश्यक निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने कि पुराना थाना का निरीक्षण जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद जन प्रतिनिधियों ने वर्ष 1828 में बने खपड़ा का बना थाना को संरक्षित करने कि बात कही. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत खपड़ा घर में बने थाना का निरीक्षण किया. इसके साथ ही थानाध्यक्ष को खपड़ा का घर को संरक्षित करने को लेकर आवश्यक पत्राचार करने कि बात कही. मौके पर जिप सदस्य रघुनाथ सिंह, मुखिया वीणा देवी, मो मतलूब आलम, पूर्व जिप मो अफाक आलम, सरपंच पूजा देवी, मो मजहर आलम, जयकृष्ण सिंह, पूर्व सरपंच सियाराम यादव, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, नितेश प्रभाकर, निरंजन पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे. वहीं कुआड़ी थाना के पूअनि सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह, उदय भान, प्रशांत कुमार व अन्य शामिल रहे. कहते हैं पुलिस अधीक्षक जन संवाद को लेकर पूछने पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जन संवाद का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री व राज्य सरकार का नशा मुक्त राष्ट्र, नशा मुक्त प्रदेश व नशा मुक्त समाज का निर्माण को लेकर पुलिस पब्लिक समन्वय स्थापित कर नशें के विरुद्ध कार्य करना है. यह पूछने पर कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार मादक पदार्थ कि बरामदगी तो हो रही है. लेकिन नशें का कारोबार में अंकुश नहीं लग रहा है. इसका जवाब देते पुलिस अधीक्षक ने बताया सीमा वर्ती क्षेत्रों में दशकों से तस्करी का खेल जारी है. इसे समाप्त होने में वक्त लगेगा लेकिन दृढ इच्छा शक्ति के साथ विश्वास है कि तस्करी पर पूर्व विराम अवश्य लगेगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशें के विरुद्ध चले रहे मुहीम के तहत स्कूल, कॉलेज समेत समाज में भी नशें के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मकसद है कि युवाओं को नशें से दूर करना है ताकि स्वस्थ समाज के साथ स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।
📲Get App