कैनाल सड़क निर्माण को लेकर 22 नवंबर को होगा विशाल आमसभा
यहाँ देखें:
📘 Facebook
तमाड़। सलगाडीह से बारेंदा और दुलमी से जिलिंग सेरेंग-लोवाडीह तक कैनाल सड़क निर्माण तथा कांची नदी पर बामलाडीह और हाराडीह के क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर 22 नवंबर को विशाल आमसभा होगी।
आमसभा रविवार सुबह 11 बजे तमाड़ प्रखंड के हाईस्कूल मैदान, नावाडीह में होगी। इसमें हजारों ग्रामीणों के साथ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न दलों के लोग शामिल होंगे।
आयोजक ललित कुमार महतो ने कहा कि कैनाल सड़क बनने से तमाड़, सोनाहातू समेत दर्जनों गांवों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा। यह मुद्दा सिर्फ सड़क का नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक विकास से जुड़ा है।
उन्होंने बताया कि आमसभा में जनता की राय से आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों और संगठनों से आमसभा में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।