🔥 TRENDING ಯುವಜನೋತ್ಸವದ ಸ್ಥಳ ಪರಿಶೀಲಿಸಿದ ಜಿಲ್ಲಾಧಿಕಾ... ಕುರಣಿ, ಉಳ್ಳಾಗಡ್ಡಿ ಖಾನಾಪುರ ಗ್ರಾಮಗಳಲ್ಲಿ... ಇಲಕಲ್ ನಗರದ ಕುಡಿಯುವ ನೀರಿನ ಸಮಸ್ಯೆಗೆ ಶಾಶ್... छठ पूजा पर घर लौट रहे मनीष कुमार झा ला... Kashmir: Killing of Lateef Bhat Crippl... Tripura CM Manik Saha Blames CPI(M) fo...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

हजारीबाग में 18 नवम्बर को आयोजित जिला स्तरीय निबन्ध‑प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 18 Nov 2026, 10:15 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के छात्र‑छात्राओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी‑सह‑सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची के निर्देशानुसार 18 नवम्बर, बुधवार को हजारीबाग के समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय निबन्ध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के छात्र‑छात्राओं के बीच निर्वाचन से संबंधित विषयों पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहाँ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चयनित दस प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हजारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी‑सह‑डीसी हेमन्त सती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डीसी सती ने उपस्थित विद्यार्थियों से निर्वाचन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे और उनके सटीक एवं उत्साही उत्तरों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

डीसी सती ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मताधिकार के महत्व तथा जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी ज्ञान बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता एवं जागरूक मतदाता बनने की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक बनाना, लोकतंत्र में सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा निर्वाचन साक्षरता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य रहा।
📲Get App