🔥 TRENDING ಜನನುಡಿ 2026 ಕಾರ್ಯಕ್ರಮ ಸಭೆ ಹಾಗೂ ಪೋಸ್ಟರ್... Film "Merri Boys" Secures Release Wind... Manipur greets Youth Olympic gold meda... Kuki Inpi Demands Separate Administrat... Manipur approves 100‑seat medical coll... Agartala to Host NEOGSCON 2026 Women’s...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

ग्राम पंचायत बिलारी में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

✍️ Reporter: Gautam Kumar Sahu 🗓 18 Nov 2026, 09:49 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कल्प समाज सेवी संस्था के तत्वावधान में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के तहत दिनांक 17 नवंबर को ग्राम पंचायत बिलारी में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली का संचालन कल्प संस्था के समन्वयक रूप सिंह जी द्वारा किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों और बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस जागरूकता रैली में गाँव के नागरिकों, महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) की सदस्यों, मितानिनों, सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगणों ने पूरी सक्रियता के साथ हिस्सा लिया। लगभग 50 से अधिक ग्रामीण सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए पूरे ग्राम के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया तथा पंचायत को पूर्ण रूप से बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। बैनर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल मजदूरी, बाल विवाह और बाल तस्करी जैसी बुराइयों को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

कार्यक्रम के संबंध में संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक यादव ने कहा-

बाल विवाह बच्चों के बचपन, स्वास्थ्य और उनके सुनहरे भविष्य पर सीधा प्रहार है। जब तक समाज का हर नागरिक खुद आगे आकर इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज नहीं उठाएगा, तब तक इस पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं है। ग्राम पंचायत बिलारी के ग्रामीणों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिखाया गया यह उत्साह और जागरूकता इस बात का प्रमाण है कि हमारा छत्तीसगढ़ जल्द ही बाल विवाह मुक्त होने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है।"

रैली के अंत में सभी ने मिलकर बाल विवाह के खिलाफ प्रलोभनों और दबावों से दूर रहने तथा बाल विवाह मुक्त पंचायत का निर्माण करने का सामूहिक संकल्प लिया
📲Get App