🔥 TRENDING ‘ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ, ਸਾਡਾ ਮਾਣ’ ਤਹਿਤ 14 ਅਕਤੂਬਰ... Meghalaya Man to Take SSLC Exam After... Tripura Admin Launches Mask Enforcemen... Tripura Reports Two More COVID-19 Deat... Tripura Reports 431 New COVID-19 Cases... Kharge Accuses Election Commission of...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एटीएम लूटने घुसे बदमाश, मैनेजर ने शटर गिराकर कर दिया 'कैद

✍️ Reporter: Babu lal Fageria 🗓 29 Sep 2026, 04:20 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ई-सर्विलांस अलर्ट मिलते ही यूको बैंक मैनेजर एटीएम पहुंचीं, अंदर हलचल देख तुरंत शटर बंद किया; पुलिस ने दोनों को दबोचा, गैस कटर-प्लास सहित उपकरण बरामद

(नागौर)। मूंडवा के पास बिती रात को एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो बदमाश बैंक मैनेजर की सतर्कता से पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों बदमाश एटीएम में रखी भारी मात्रा में नकदी को लूटने के इरादे से अंदर घुसे थे। वे वारदात को अंजाम दे पाते, इससे पहले ही बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम ने उनकी गतिविधि पकड़ ली।

यूको बैंक की ब्रांच मैनेजर सरिका चौधरी को एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। वह तुरंत एटीएम पर पहुंचीं। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि एटीएम के अंदर कुछ हलचल हो रही थी। मैनेजर ने बिना घबराए तत्काल एटीएम का शटर नीचे कर दिया और दोनों बदमाशों को अंदर ही बंद कर दिया।

इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एटीएम के अंदर मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से गैस कटर, प्लास और अन्य औजार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल एटीएम को काटकर नकदी निकालने के लिए किया जाना था।

मैनेजर की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात

एटीएम में भारी मात्रा में कैश रखा हुआ था। बदमाशों ने यदि कुछ और समय हासिल कर लिया होता तो वे एटीएम को काटकर नकदी निकालने का प्रयास कर सकते थे। लेकिन ई-सर्विलांस सिस्टम से समय रहते मिली सूचना और ब्रांच मैनेजर की तत्परता से पूरी वारदात नाकाम हो गई। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह और पूर्व की वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
📲Get App