🔥 TRENDING રાજકોટ મા પહેલી વાર જયા કીશોરી ની કથા... Rajasthan Agriculture Department Explo... Rajasthan taps diaspora in Guwahati, h... Tamil News18 Publishes Evening Headlin... Indian Rice Exporters Federation Repor... Centre announces new policy on NEET-SS...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बारिश में कीचड़ से बदहाल सड़क, राहगीरों को आवागमन में परेशानी

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 28 Sep 2026, 11:00 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बारिश में कीचड़ से बदहाल सड़क, राहगीरों को आवागमन में परेशानी
शहडोल। बलबहरा धरती टोला बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्र की सड़क की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। सामने आए वीडियो में सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा दिखाई दे रहा है, जिससे दोपहिया एवं ऑटो चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
वीडियो में एक ऑटो चालक को कीचड़ से भरी सड़क से गुजरते हुए देखा जा सकता है। सड़क पर बने गड्ढों और जमा पानी के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर कीचड़ एवं जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान तथा सड़क सुधार कार्य कराए जाने की मांग की है।
वीडियो सामने आने के बाद अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है
📲Get App