🔥 TRENDING हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o... Bollywood Hungama Unveils 10 New Photo... Microdramas Shine at FICCI FRAMES, Mar...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मतदाता शपथ का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मतदाता शपथ का आयोजन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 08 Sep 2026, 08:50 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मतदाता शपथ का आयोजन*
*साक्षरता कार्मिकों एवं स्वीप प्रकोष्ठ के कार्मिकों ने लिया मतदाता जागरूकता का संकल्प*
जैसलमेर, 8 सितम्बर 2026। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिले में नव मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप sweep गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर यशार्थ शेखर, आईएएस तथा जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2026 के अवसर पर जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा कार्यालय के प्रांगण में मतदाता शपथ कार्यक्रम प्रमोद कुमार व्यास की अध्यक्षता गोविन्द गर्ग व. व्याख्याता के मुख्य आतिथ्य व सत्य प्रकाश खत्री त्।ै के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा कार्यालय के साक्षरता कार्मिकों तथा स्वीप प्रकोष्ठ के कार्मिकों ने सामूहिक रूप से विशिष्ट अतिथि द्वारा मतदाता शपथ दी गयी की। इस दौरान कार्मिकों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वयं मतदान करने तथा अपने परिवार, आस-पड़ोस एवं समाज के अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, बिना किसी भय, प्रलोभन अथवा भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित इस मतदाता शपथ कार्यक्रम के माध्यम से यह आह्वान किया गया कि जिले का प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार के महत्व को समझे और आगामी चुनाव में सक्रिय रूप से मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाए।
*--000--*
📲Get App