🔥 TRENDING News18 Tamil Debuts 8 AM Election Show... Poompuhar Dive Uncovers Tamil‑West Asi... Tamil Nadu Government Withdraws Order... Ujjain Mosque Dispute Settled, Tension... Man Beaten to Death Outside Hotel in S... Som Distilleries Shares Surge 7% After...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन्द्र सिरोहा ने संभाला कार्यभार

✍️ Reporter: सतीश राणा 🗓 28 Sep 2026, 09:10 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हसनपुर कोतवाली के नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिरोहा ने शनिवार देर शाम कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता बताया है।

हसनपुर। हसनपुर कोतवाली के नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिरोहा ने शनिवार देर शाम हसनपुर कोतवाली पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पुलिस व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाना है।

थाना प्रभारी सतेन्द्र सिरोहा ने कहा कि पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

नवागत थाना प्रभारी के आने से क्षेत्र के लोगों में पुलिसिंग को लेकर नई उम्मीद जगी है। उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में हसनपुर क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आमजन को न्याय मिलेगा।
📲Get App