योगा ओलंपियाड में चकेरी बना चैंपियन
सवाईमाधोपुर | विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल मे ं आयोजित जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड में चकेरी विद्यालय ने अपना परचम लहराया और चैंपियन बेस्ट ऑफ बेस्ट की ट्रॉफी हासिल की।
विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी इंग्लिश मॉडल स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावासों की बालिकाएं एवं बालकों ने भाग लिया। चकरी विद्यालय की छात्रा रूमाली केवट ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक गतिविधि में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को ट्रॉफी दिलवाई।
शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह तंवर के निर्देश मे ं बालिकाओं ने तैयारी की एवं विजय श्री प्राप्त की। प्रधानाचार्य हनुमान मीणा एवं समस्त स्टाफ ने बालिकाओं और शारीरिक शिक्षक का स्वागत किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीणा एवं समसा एडीपीसी हरकेश लाल मीणा ने परितोषित प्रदान
किए।