🔥 TRENDING Ramayana Film with Ranbir Kapoor, Sai... Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos... Black Paint Defaces Dr Shyama Prasad M... AMD, HPE, MRNA Stocks Hit 52-Week Peak... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल... ASTS Stock Set for Strongest Month Sin...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विद्यालयों में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शिवपुरी
National

विद्यालयों में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शिवपुरी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Aug 2026, 12:47 PM 👁 49
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तिरंगा हाथों में लेकर निकले छात्र-छात्राएं, घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

शिवपुरी, मध्य प्रदेश। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा IAS के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। देशभक्ति के नारों और जयघोषों के बीच निकली इन रैलियों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आमजन को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने की अपील की गई।

स्थान – शिवपुरी, मध्य प्रदेश
📲Get App