🔥 TRENDING वरुणा जोन में पुलिस की पैदल गश्त, सघन... સુરતમાં મિલેનિયમ-2 કાપડ બજારમાં 200 દિ... સુરતના કામરેજમાં વલણ ગામની ઓમ ટેક્સટાઇ... સુરતમાં દિવાળી પહેલા કામરેજના છેડછા ગા... સુરતમાં કામરેજમાં પીકઅપ વાહનના રિવર્સમ... સુરત જિલ્લાના કડોદરા GIDC માં રીક્ષા ચ...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वृद्ध व विकलांग परेशान,आठ माह से नहीं मिला पेंशन, प्रखंड के काट रहे हैं चक्कर

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 02 Nov 2026, 08:56 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पेंशन का नियमित भुगतान सुनिश्चित करे सरकार, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : जगदीश गुप्ता

तमाड प्रखंड क्षेत्र में विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन के भुगतान में हो रही देरी से लाभुकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पिछले सात-आठ महीनों से पेंशन मिलने का इंतजार कर रहे सारजमडीह और बीरगांव पंचायत के बुजुर्ग सोमवार को अपनी समस्याएं लेकर तमाड़ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। बुजुर्गों को उम्मीद थी कि इस बार उनकी समस्या का समाधान होगा। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद निराश होकर सभी बुजुर्गों को वापस घर लौटना पड़ा।
आजसू नेता जगदीश गुप्ता ने बताया कि पेंशन की आस में 80 से 90 वर्ष तक के बुजुर्ग कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें हर महीने उम्मीद रहती है। कि इस बार पेंशन की राशि खाते में आ जाएगी। लेकिन इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि सारजमडीह पंचायत के काली चरण हजाम (80 वर्ष), रुक्मणी देवी (77), वंशी सेठ (83), रामगोपाल साहू (80), पंचमी देवी (86), भीम हजाम (80), गंगामनी देवी (90), काली चरण सेट (84), भानुमति देवी (82), गुरुवारी देवी (85), सोमवारी देवी (80), वीणा देवी (63), भुवन देवी (80), रोहिणी देवी (82), जानकी देवी (56), गणपत महतो (66) और बसंती देवी सहित अन्य लाभुक पेंशन के इंतजार में हैं।
जगदीश गुप्ता ने कहा कि कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जिन्हें ठीक से चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। इसके बावजूद वे अपनी समस्याएं लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से गरीब,असहाय, विधवा, वृद्ध और दिव्यांग लाभुकों को मिलने वाली 1000 रुपये की पेंशन नियमित रूप से क्यों नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि गरीब बुजुर्गों के लिए एक हजार रुपये भी काफी मायने रखते हैं।
उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से सभी लंबित पेंशन का जल्द भुगतान कराने और हर महीने समय पर पेंशन देना सुनिश्चित करने की मांग की। यदि पेंशन भुगतान की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आजसू पार्टी लाभुकों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
📲Get App