🔥 TRENDING Senior Bihar Police Officers Patrol Pa... Sand trader shot in Satna pan shop; po... Indore Builder Banti Nagar's Suicide P... बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... Karnataka FDA Calls Centre to Act on 2... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओ ने जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन त्योहार

विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओ ने जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन त्योहार

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 29 Aug 2026, 07:06 AM 👁 327
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं व बालिकाओं ने जवानों और स्वास्थ्य कर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र, मनाया रक्षाबंधन
​नाचना (जैसलमेर)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रखंड नाचना के तत्वावधान में देश की रक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारतीय सेना के जवानों, पुलिस प्रशासन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया।
​इस अवसर पर पोकरण के सह जिला मंत्री मूलचंद सोनी के मार्गदर्शन एवं नाचना प्रखंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व बालिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
​जवानों और कोरोना योद्धाओं/स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति जताया आभार
​कार्यक्रम के दौरान बालिका सानू, युक्ति और विद्या ने सरहद और समाज की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद जवानों व स्वास्थ्य कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनके लंबे व सुरक्षित जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के जवान सीमा पर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, इसलिए उनके साथ यह पर्व मनाना गर्व का विषय है।
​कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
​रक्षाबंधन के इस विशेष उत्सव के दौरान नाचना प्रखंड कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे:
​मूलचंद सोनी – सह जिला मंत्री (पोकरण)
​नखत सिंह सोलंकी – अध्यक्ष (नाचना प्रखंड)
​शिव प्रकाश सोनी – गौ रक्षा प्रमुख
​बलवीर सिंह भाटी – सह संयोजक (बजरंग दल)
​नारायण राम भील – समरसता प्रमुख
​सानू, युक्ति एवं विद्या – (बालिकाएं)
​सीमा सुरक्षा बल, पुलिस विभाग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों व जवानों ने विहिप कार्यकर्ताओं और बालिकाओं के इस आत्मीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
📲Get App