🔥 TRENDING डॉ. राजेश्वर रेव्हर यांनी सोलापूरच्या... पिपरा ब्लॉक में स्कॉर्पियो दुर्घटना से... सिकटी के ढँगरी में राजलोक नाथ झा जी के... Supreme Court reprimands Bihar judicia... PM Modi Hugs Nishant Kumar After Bihar... Ludhiana Holds Citywide Kirtan to Mark...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वारंटियों के खिलाफ शाहबाद पुलिस का अभियान, अलग-अलग मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 23 Nov 2026, 08:53 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वारंटियों के खिलाफ शाहबाद पुलिस का अभियान, अलग-अलग मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​रामपुर: जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे एनबीडब्ल्यू (N.B.W.) वारंटी व वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना शाहबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह (PPS) के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकी नन्दन (PPS) के नेतृत्व में 22/23 नवंबर 2026 को अंजाम दी गई, जिसके तहत पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को उनके घरों से दबोच लिया।
​थाना शाहबाद पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम महूनागर निवासी महीपाल पुत्र प्रभुआ उर्फ प्रभुदयाल (उम्र 48 वर्ष) शामिल है, जो केस नंबर 39/21 धारा 446 सीआरपीसी में वांछित था। इसके अलावा ग्राम ढकिया निवासी फकीरचन्द पुत्र गोकिल (उम्र करीब 68 वर्ष), राजेन्द्र पुत्र फकीरचन्द (उम्र करीब 45 वर्ष) और नेमचन्द पुत्र फकीरचन्द (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है, जो केस नंबर 785/22 अ.सं. 152/22 धारा 452/323/504/506 भादवि से जुड़े मामले में वारंटी हैं। वहीं, मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी के ग्राम थामला निवासी फरीद पुत्र मुन्ना कसाई (उम्र 30 वर्ष) को केस नंबर 1979/2014 अ.सं. 350/2014 धारा 380/411 भादवि और थाना पटवाई के ग्राम डोलसर निवासी बब्लू पुत्र उत्तम सिंह (उम्र 32 वर्ष) को मुकदमा नंबर 82/25 अ.सं. 514/20 धारा 279/338/304ए/427 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है।
​पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया तथा नियमानुसार मौके पर ही आरोपियों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को समय से संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
​इस धरपकड़ अभियान में थाना शाहबाद के प्रभारी निरीक्षक धनन्जय सिंह के साथ उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक रामबाबू, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल नरदेव सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल आशु खान और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।
📲Get App