🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप प्रकोष्ठ ने चलाया विशेष अभियान*

*वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप प्रकोष्ठ ने चलाया विशेष अभियान*

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 03 Sep 2026, 04:17 PM 👁 141
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप प्रकोष्ठ ने चलाया विशेष अभियान*
जैसलमेर, 3 सितम्बर। नगरीय चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनुपमा जोरवाल जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी, जैसलमेर, स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर व स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशानुसार स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा शहर के वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आर.पी. कॉलोनी, जैसलमेर स्थित पार्क में प्रातःकाल भ्रमण के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें आगामी नगरीय चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप सदस्यों हरीश छाँगानी, व्याख्याता, मांगीलाल सोनी एवं कन्हैया सेवक ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए मतदान के महत्व की जानकारी दी तथा उनसे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस दौरान मतदान जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं नारों का प्रदर्शन किया गया। स्वीप सदस्यों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका है। वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक हैं और उनके माध्यम से परिवार एवं समाज में मतदान के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता है।
अभियान के दौरान पहले मतदान, फिर जलपान, मेरा वोट, मेरी आवाज जैसे नारों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा नगरीय चुनाव 2026 में अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
📲Get App