🔥 TRENDING Odisha Police CPSE 2026 Exam Dates Pub... Odisha records drop in lightning death... Odisha approves 19 projects totalling... Gujarat commemorates Constitution Day,... Gujarat Deputy CM to Tour Tribal Areas... 13,152 Lokrakshak Posts Open in Gujara...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

विरासत से विकास तक झाँसी मंडल की प्रेरक यात्रा, 75 वर्षों का गौरवशाली सफर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 10:14 PM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विरासत का सम्मान, विकास का संकल्प और भविष्य की ओर बढ़ते कदम—यही है झाँसी मंडल की प्रेरक यात्रा।

झाँसी। भारतीय रेल की समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास और विकास की प्रेरक यात्रा को दर्शाती झाँसी मंडल की विशेष लघु फिल्म प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म झाँसी मंडल के 75 वर्षों के गौरवशाली सफर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन की 137 वर्षों की ऐतिहासिक रेल विरासत को समर्पित है। इस विशेष प्रस्तुति में झाँसी मंडल के ऐतिहासिक महत्व, समृद्ध परंपराओं और समय के साथ हुए विकास की झलक देखने को मिलती है। फिल्म के माध्यम से भारतीय रेल की गौरवशाली यात्रा के साथ-साथ झाँसी मंडल की उपलब्धियों और बदलते स्वरूप को भी प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। 75 वर्षों की मंडलीय यात्रा और 137 वर्षों की स्टेशन विरासत का यह उत्सव भारतीय रेल के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक यादगार प्रयास है।
📲Get App