🔥 TRENDING Odisha Police CPSE 2026 Exam Dates Pub... Odisha records drop in lightning death... Odisha approves 19 projects totalling... Gujarat commemorates Constitution Day,... Gujarat Deputy CM to Tour Tribal Areas... 13,152 Lokrakshak Posts Open in Gujara...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

इतिहास, विरासत और उपलब्धियों के उत्सव का शानदार शुभारंभ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 10:38 PM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Drm Jhansi Uttar Pradesh

झाँसी। भारतीय रेल की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक गौरव और विकास यात्रा को उत्सव के रूप में मनाने के लिए आयोजित स्टेशन महोत्सव का शानदार शुभारंभ किया गया। झाँसी मंडल के 75 गौरवशाली वर्षों एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन के 137 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा किया गया। समारोह के दौरान भारतीय रेल की गौरवशाली परंपराओं, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन के ऐतिहासिक सफर और झाँसी मंडल की विकास यात्रा की अनूठी झलक देखने को मिली। महोत्सव ने रेलवे के गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ उसकी उपलब्धियों और निरंतर प्रगति को प्रदर्शित किया।
स्टेशन महोत्सव के माध्यम से भारतीय रेल की विरासत, ऐतिहासिक महत्व और आधुनिक विकास की यात्रा को उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन झाँसी मंडल के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बना।
📲Get App