राजनीति
वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर 22 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, विशाल जनसभा का होगा आयोजन
वीरांगना झलकारी बाई के शौर्य और बलिदान को नमन करने के लिए एकजुट होंगे लोग, डॉ. घनश्याम अनुरागी ने की कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
जालौन। वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती के अवसर पर आगामी 22 नवंबर 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए डॉ. घनश्याम अनुरागी, पूर्व सांसद एवं प्रशासक/अध्यक्ष जिला पंचायत जालौन ने प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का जीवन शौर्य, साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके अदम्य साहस और बलिदान को सदैव याद किया जाना चाहिए। डॉ. घनश्याम अनुरागी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की जयंती को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी वीरांगना झलकारी बाई के शौर्य, साहस एवं बलिदान को नमन करते हुए उनकी गौरवशाली विरासत को याद करें।