🔥 TRENDING Delhi Police Expose 22,000‑Victim Bank... Gold and Silver Prices Plunge in Indor... Bundi Panchayat Samiti Election: BSP-b... Mumbai Police to Launch AI-Powered Dig... మహబూబాబాద్ ప్రభుత్వ ఆసుపత్రి గేటు వద్ద... उरई तहसील में ईवीएम डेमो सेंटर का शुभा...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

छत्तीसगढ़ के पूर्णचंद पाढ़ी और नरेश ठाकुर को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त, ओडिशा एवं गुजरात के प्रभार सौंपे

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 21 Nov 2026, 06:22 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्णचंद पाढ़ी को ओडिशा और नरेश ठाकुर को गुजरात के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, जिससे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा आई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आज संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। इस सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्णचंद पाढ़ी और नरेश ठाकुर को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभार भी दिया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार पूर्णचंद पाढ़ी को ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि नरेश ठाकुर को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ के दोनों नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसे प्रदेश के लिए संगठनात्मक दृष्टि से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
📲Get App