वार्ड 52 में एक साल पुरानी सीवरेज समस्या के समाधान का काम शुरू

नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी, 4-5 दिनों में पूरा होने की उम्मीद
हनुमानगढ़। शहर के वार्ड नंबर 52 के सुरेशिया क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में नगर परिषद की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। वार्ड में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से सीवरेज पाइपलाइन ब्लॉक होने के कारण वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों की समस्या को वार्ड पार्षद सुनीता खन्ना के माध्यम से नगर परिषद सभापति के समक्ष रखा गया। इसके बाद अब संबंधित क्षेत्र में पुरानी सीवरेज पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
पार्षद प्रतिनिधि बंसी खन्ना ने वीडियो के माध्यम से मौके की स्थिति बताते हुए कहा कि वार्डवासियों को पिछले लंबे समय से सीवरेज समस्या के कारण परेशानी हो रही थी। अब नई पाइपलाइन लगाने का कार्य जारी है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने में अभी लगभग 4 से 5 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद वार्डवासियों को सीवरेज समस्या से निजात मिलने की संभावना है।
इस समस्या के समाधान के लिए कृष्ण झाझडिया, गौरव केवलानी, केवल कारयानी, मनोज पोपटानी एवं साहिल केशवानी सहित स्थानीय लोगों ने भी प्रयास किए।
लंबे समय से परेशान वार्डवासियों को अब सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद जगी है। नई पाइपलाइन बिछने से क्षेत्र में सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान होने की आशा है।