Local
वणधर-बरेठा में नई सरपंच अल्का कंवर ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने रखी नर्मदा नहर के पानी की मांग
ग्राम पंचायत वणधर-बरेठा में नई सरपंच अल्का कंवर का पदभार ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में ग्रामीणों ने 12 महीने से बनी पड़ी टंकी और पाइपलाइन के बावजूद नहर का पानी न आने की समस्या को लेकर नई सरपंच से त्वरित समाधान की मांग की।
ग्राम पंचायत वणधर-बरेठा में 23 नवंबर 2026 को नई सरपंच अल्का कंवर राजपुत का पदभार ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 9:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। समारोह में नई सरपंच का माला पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप-सरपंच अम्बा रामजी मेघवाल ने भी पदभार संभाला। सभी वार्ड पंच भी मोजूद रहे
समारोह में नई सरपंच अल्का कंवर के पति दलपत सिंह राजपूत ने कहा कि गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत के विकास के साथ-साथ प्रत्येक परिवार का सम्मान और बिना किसी भेदभाव के सभी के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाएगा। नई सरपंच ने भी पदभार संभालने के बाद कहा कि वे ग्रामीणों के विश्वास पर खरी उतरने का प्रयास करेंगी और सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता देंगी।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान ग्रामीणों ने नई सरपंच के सामने गांव की सबसे बड़ी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि वणधर में 12 महीने से टंकी बनी पड़ी है और पाइप भी बिछे पड़े हैं, फिर भी नर्मदा नहर का पानी गांव तक नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने इसकी जांच करवाकर जल्द से जल्द नहर का पानी चालू कराने की मांग की। नई सरपंच ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को सबसे पहले उठाएंगी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके पानी की समस्या का समाधान करेंगी।
समारोह के समापन पर सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह, एकता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने नई शुरुआत में सहयोग करने की अपील की, साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक पानी चाहिए।