🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विकसित भारत-जनसेवा अभियान’ के तहत जिले भर में ’आंगन मिलन सेवा’* *कार्यक्रम का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 26 Sep 2026, 06:38 AM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*’विकसित भारत-जनसेवा अभियान’ के तहत जिले भर में ’आंगन मिलन सेवा’*
*कार्यक्रम का भव्य आयोजन*
*उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं*
*को मिला प्लान्टर पॉट एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश पत्र*
*रंगोली व धात्री महिला कार्यक्रमों में मातृशक्ति ने*
*दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी, मौके पर हुआ नवीन योजनाओं में पंजीकरण*
जैसलमेर, 25 सितम्बरः’विकसित भारत-जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, जैसलमेर की समस्त सातों बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ’आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं उत्साहवर्धक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर केन्द्रों पर उपस्थित जनसमुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बहनों को माला पहनाकर, स्मृति स्वरूप प्लान्टर पॉट (पौधा) एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके अनुकरणीय कार्यों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पधारे सभी ग्रामीणों, लाभार्थियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को विभाग की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना , शालापूर्व शिक्षा तथा पोषण अ*’विकसित भारत-जनसेवा अभियान’ के तहत जिले भर में ’आंगन मिलन सेवा’*
*कार्यक्रम का भव्य आयोजन*
*उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं*
*को मिला प्लान्टर पॉट एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश पत्र*
*रंगोली व धात्री महिला कार्यक्रमों में मातृशक्ति ने*
*दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी, मौके पर हुआ नवीन योजनाओं में पंजीकरण*
जैसलमेर, 25 सितम्बरः’विकसित भारत-जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, जैसलमेर की समस्त सातों बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ’आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं उत्साहवर्धक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर केन्द्रों पर उपस्थित जनसमुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बहनों को माला पहनाकर, स्मृति स्वरूप प्लान्टर पॉट (पौधा) एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके अनुकरणीय कार्यों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पधारे सभी ग्रामीणों, लाभार्थियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को विभाग की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना , शालापूर्व शिक्षा तथा पोषण अभियान के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही मौके पर ही वंचित एवं नवीन पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया गया। केन्द्रों पर आकर्षक रंगोली प्रतियोगिताएं एवं धात्री महिलाओं से जुड़े विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी महिलाओं व ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया।
इसी क्रम में जैसलमेर शहर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 4 एवं 8 पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दोनों केन्द्रों की कार्यकर्ता व सहायिका बहनों को माल्यार्पण, प्लान्टर एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन के दौरान जैसलमेर महिला मोर्चा महामंत्री मीना भाटी, महिला मोर्चा मंत्री शकुंतला व्यास, वार्ड पार्षद प्रियंका, महिला मोर्चा सदस्य मनोरमा, उप निदेशक चन्द्रवीर सिंह भाटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी जैसलमेर खेतदान चारण सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही समस्त महिला मोर्चा के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।
--000--भियान के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही मौके पर ही वंचित एवं नवीन पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया गया। केन्द्रों पर आकर्षक रंगोली प्रतियोगिताएं एवं धात्री महिलाओं से जुड़े विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी महिलाओं व ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया।

📲Get App