🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर - 2026* *सफलता की कहानी* *शिविर की बदौलत मोहनगढ़ के हयात खान को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तीसरी किस्त

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 21 Sep 2026, 05:56 AM 👁 75
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर - 2026* *सफलता की कहानी*

*शिविर की बदौलत मोहनगढ़ के हयात खान को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तीसरी किस्त*

जैसलमेर, 20 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर 2026 के तहत ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में आयोजित हुआ पंचायत स्तरीय शिविर मोहनगढ़ निवासी हयात खान के लिए लाभदायी रहा एवं उसके प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की तीसरी किस्त शिविर में ही मौके पर जारी हो गयी।

हयात खान ने शिविर में विकास अधिकारी कैलाशदान चारण के समक्ष प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त जारी कराने के संबंध में प्रार्थना प्रस्तुत किया। विकास अधिकारी ने शिविर में ही मौके पर इसकी जांच कराई एवं हयात खान के खाते में तीसरी किस्त की राशि हस्तांतरित कर दी। इस प्रकार हयात खान ने कहा कि तीसरी किस्त मिलने से मुझे अपने घर का निर्माण करने में नयी ऊर्जा मिली है एवं उसके आवास का सपना अब शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। हयात खान ने इसके लिए संवेदनशील सरकार एवं पंचायतीराज विभाग के प्रति हार्दिक आभार जताया।

*मोहनगढ़ की श्रीमती मीमा सांवरा को मिला मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ*

मोहनगढ़ में आयोजित हुआ पंचायत समिति स्तरीय शिविर पशुपालक मोहनगढ़ निवासी श्रीमती सांवरा पत्नि हाफिज जुल्ला खान के लिए पशु सुरक्षा कवच के रूप में नयी सौगात लेकर आया। शिविर की बदोलत श्रीमती मीमा सांवरा के 10 मादा भेड़ों के लिए प्रति भेड़ 4000 रूपये की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसी तैयार कर उसे प्रदान की गयी।

मीमा सांवरा को उसके भेड़ों की सुरक्षा कवच के रूप में बीमा पॉलिसी प्राप्त हुई तो उसके चेहरे खुशी छा गयी एवं उसने कहा कि अब आकस्मिक बीमारी से भेड़ों के मरने के कारण होने वाली क्षति की लकीरें हमेशा-हमेशा के लिए हमारे परिवार से दुर हो गयी। उसने इस योजना के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्रीजी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना पशु पालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस प्रकार विकसित भारत जन सेवा शिविर मीमा सांवरा के जीवन में नयी खुशियां लेकर आया।
📲Get App