🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ और ‘सेवा की कहानी’ से गूंज रहा जनसेवा का संदेश

*विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ और ‘सेवा की कहानी’ से गूंज रहा जनसेवा का संदेश

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 19 Sep 2026, 07:52 AM 👁 234
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ और ‘सेवा की कहानी’ से गूंज रहा जनसेवा का संदेश*

*सेवा एवं जनकल्याण की प्रेरणादायी गतिविधियों का वीडियो वॉल, ई-मित्र प्लस एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*

जैसलमेर, 18 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से प्रारंभ हुआ विकसित भारत-जन सेवा अभियान 17 अक्टूबर, 2026 तक विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के साथ संचालित किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ ही, ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प में आमजन, किसान, महिला एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। इसके तहत जैसलमेर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 25 सितम्बर तक ग्रामीण क्षेत्रों एवं 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक शहरी क्षेत्रों में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी प्रेरणादायी गतिविधियों की वीडियो सामग्री का प्रदर्शन किया जा रहा है। वीडियो वॉल, ई-मित्र प्लस सहित विभिन्न माध्यमों से इन प्रेरक कहानियों को आमजन तक पहुंचाकर जनसेवा के कार्यों के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।

इसी क्रम में 17 सितम्बर से प्रारंभ हुआ सेवा की कहानी कार्यक्रम भी 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों एवं परिवारों की रील, वीडियो एवं फोटो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित की जा रही हैं। इन वास्तविक लाभार्थी कहानियों के जरिए योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को आमजन के सामने लाया जा रहा है।

अभियान के माध्यम से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए योजनाओं के लाभ को अंतिम छोर तक पहुंचाने और विकसित राजस्थान के निर्माण में आमजन की सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
📲Get App