🔥 TRENDING BPSC Opens Applications for Auditor Ma... NGT probes breach at Ananta Spa linked... पटना सिटी के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र मे... ଅତି ଭୀଷଣ ବାତ୍ୟା ‘ଅର୍ଣ୍ଣବ’ର ଲ୍ୟାଣ୍ଡଫଲ୍... ବାତ୍ୟା ସରିନି, ଆସୁଛି ଲଘୁଚାପ! ଅର୍ଣ୍ଣବ ପ୍ରଭାବ: ଭୁବନେଶ୍ୱରରେ ଭୁଶୁଡ଼ି ପଡ଼ି...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विज्ञान, नवाचार और युवा वैज्ञानिकों का जमघट 14 नवंबर को **बिलासपुर।** सरकंडा स्थित ABM पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 29 Oct 2026, 11:32 AM 👁 28
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विज्ञान, नवाचार और युवा वैज्ञानिकों का जमघट 14 नवंबर को **बिलासपुर।** सरकंडा स्थित ABM पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

# प्रेस विज्ञप्ति
**बिलासपुर | दिनांक: 29 अक्टूबर 2026**

# विज्ञान, नवाचार और युवा वैज्ञानिकों का जमघट 14 नवंबर को

**बिलासपुर।** सरकंडा स्थित ABM पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में नगर के 10 से अधिक विद्यालयों के युवा वैज्ञानिक विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक प्रयोगों, नवाचारों और चलित मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय के कला एवं विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। निर्णायक मंडल द्वारा मॉडलों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके बाद विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ द्वारा **बाल मेले** का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में छोले-भटूरे, डोसा, पाव-भाजी, चाउमीन, आइसक्रीम और गुपचुप-चाट सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जो आयोजन को और आकर्षक बनाएंगे।

शाला प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता और प्रयोगात्मक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है।

इस अवसर को विशेष और ऐतिहासिक बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल के प्रथम **‘SCHOOL NEWSLETTER – आरंभ’** का विमोचन भी किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने नगरवासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से आयोजन में सहभागिता की अपील की है।
📲Get App