Local
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने आलोक सिंह, डीजी पीएसी के पद पर थे तैनात
26 नवंबर 2026 को जारी हुआ नियुक्ति आदेश, 23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यपाल की ओर से जारी नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति के अनुसार, आलोक सिंह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आयोग के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 316 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है। आलोक सिंह वर्तमान में डीजी, पीएसी, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत हैं।