🔥 TRENDING Uttarakhand Court Orders Police to Fil... Ex-MLA Held in Police Custody for Five... Tracing the Many Faces of the Ramayana RTINGS.com Ranks Sony’s Four Top TVs o... Cristiano Ronaldo debuts as actor‑prod... Day 7 Box Office: 'Scene' Stays Ahead...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में तिरंगे के रंग में रंगा देशभक्ति का माहौल, चौराहों से बाजार तक दिखा उत्साह
National

उरई में तिरंगे के रंग में रंगा देशभक्ति का माहौल, चौराहों से बाजार तक दिखा उत्साह

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Aug 2026, 06:10 PM 👁 95
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

15 अगस्त को लेकर उरई में दिखा देशभक्ति का रंग, चौराहों से बाजार तक तिरंगे की धूम

उरई, जालौन। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उरई शहर में देशभक्ति का रंग नजर आने लगा है। 15 अगस्त को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न स्थानों पर तिरंगे लगाए गए हैं, जिससे पूरा शहर तिरंगे के रंग में सजा दिखाई दे रहा है। वहीं बाजारों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानों पर तिरंगे की बिक्री हो रही है और लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा वाहनों को तिरंगे से सजाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी कर रहे हैं।
शहर में जगह-जगह तिरंगे लहराते देख लोगों में देशभक्ति की भावना और उत्साह साफ नजर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।
📲Get App