🔥 TRENDING Uttarakhand Court Orders Police to Fil... Ex-MLA Held in Police Custody for Five... Tracing the Many Faces of the Ramayana RTINGS.com Ranks Sony’s Four Top TVs o... Cristiano Ronaldo debuts as actor‑prod... Day 7 Box Office: 'Scene' Stays Ahead...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में जिलाधिकारी व एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Local

उरई में जिलाधिकारी व एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Aug 2026, 07:54 AM 👁 117
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सर्राफा बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, व्यापारियों से किया संवाद

उरई। जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर उरई में पैदल गश्त की।
अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार सहित सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही पुलिस बल को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने आम जनमानस, व्यापारी बंधुओं एवं दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
📲Get App