🔥 TRENDING સુરતના ખટોદરા વિસ્તારમાં ફેક્ટરીમાં ફસ... LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में छोटे-छोटे कट बंद होने से सुधरी ट्रैफिक व्यवस्था, राहगीरों को मिली राहत
Local

उरई में छोटे-छोटे कट बंद होने से सुधरी ट्रैफिक व्यवस्था, राहगीरों को मिली राहत

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Aug 2026, 07:26 PM 👁 51
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाहनों की अनावश्यक क्रॉसिंग रुकी, जाम और अव्यवस्था से लोगों को मिली राहत

उरई। उरई से इस वक्त की बड़ी खबर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छोटे-छोटे चौराहों और सड़क के बीच बने कटों को बंद किए जाने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कट बंद होने से वाहनों की अनावश्यक क्रॉसिंग कम हुई है और यातायात पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु नजर आ रहा है। छोटे कटों से अचानक मुड़ने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। कट बंद किए जाने के बाद वाहन निर्धारित स्थानों से ही यू-टर्न या दिशा परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था में यह बदलाव राहत देने वाला है। यदि इसी तरह व्यवस्थित तरीके से ट्रैफिक प्रबंधन जारी रहा तो उरई शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
📲Get App