🔥 ट्रेंडिंग टेलर स्विफ्ट ने VMAs 2026 में शीर्ष पु... अडम ब्रॉडी ने ‘फ्री पॅलेस्टाईन’ का समर... टेलर स्विफ्ट ने MTV VMAs 2026 में वीडि... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो... வேல்முருகன் கடும் விமர்சனம் बुबली ने अभिनय से अस्थायी ब्रेक लेने क...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई कोतवाली पुलिस ने 15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार
अपराध

उरई कोतवाली पुलिस ने 15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतर्राज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 अग. 2026, 09:35 AM 👁 46
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, पुलिस अधीक्षक जालौन ने दी जानकारी

उरई, जालौन। कोतवाली उरई पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15 दो-पहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम द्वारा बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन ने बाइट जारी कर पुलिस टीम की कार्रवाई और बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
📲Get App