🔥 ट्रेंडिंग ದೀಪಾವಳಿಗೆ ಹಸಿರು ಪಟಾಕಿ ಮಾತ್ರ - ರಾಸಾಯನಿಕ... सतना जिला अस्पताल के डस्टबिन में मिला... હિંમતનગરમાં કુબેરધામ મંદિરે ત્રિદિવસીય... असम के मंत्री पिज़ुश हज़ारिका ने गोपाल... मेघालय हाई कोर्ट ने पूर्व असम राइफल्स... दिवाली से पहले दिल्ली की हवा बनी दुनिय...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में श्रीराम लला विराजमान की आरती की

✍️ रिपोर्टर: Kailash Chandra Gupta 🗓 07 नव. 2026, 10:58 PM 👁 47
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शनिवार, 7 नवंबर को अयोध्या में माननीय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रीराम लला विराजमान की श्रद्धापूर्वक आरती की तथा मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित किए।

अयोध्या: शनिवार, 7 नवंबर को माननीय उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन जी और माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी ने अयोध्या स्थित श्रीराम लला विराजमान की श्रद्धापूर्वक आरती की। मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह को औपचारिक रूप से आरम्भ किया गया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरी जी महराज ने दोनों गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी कमलनयनदासजी महाराज, आचार्य मिथिलेशनन्दिनी शरणजी महाराज, स्वामी श्रीराजकुमारदासजी महाराज तथा महंत दिनेन्द्रदास जी महाराज (न्यासी) के साथ न्यासी श्री कृष्ण मोहन जी और मदन मोहन पांडे भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं में उत्सव का भाव उत्पन्न हुआ। फोटो: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास, अयोध्या।
📲Get App