🔥 TRENDING सहरसा: दो माह के शिशु की मौत के बाद पर... ઉનાના કંસારી બાયપાસે ટ્રિપલ સવારી બાઈક... નડિયાદમાં બંધારણ દિવસે ડૉ. આંબેડકરથી સ... बहराइच: शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता... टेम्पो मे ं महिला के गले से सोने का पे... जामडोली में सीसीटीवी कैमरे होते हुए भी...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

उन्नाव: के मौरांवा में घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान और नकदी चोरी का आरोप, शिकायत के बाद परिवार से मारपीट व जान से मारने की धमकी, दहशत में जंगल में रहने को मजबूर पीड़ित परिवार, एसपी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार।

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 26 Nov 2026, 07:15 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव: के मौरांवा में घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान और नकदी चोरी का आरोप, शिकायत के बाद परिवार से मारपीट व जान से मारने की धमकी, दहशत में जंगल में रहने को मजबूर पीड़ित परिवार, एसपी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार।

उन्नाव में घर का ताला तोड़कर चोरी, विरोध करने पर परिवार से मारपीट का आरोप..
.
मौरावां थाना क्षेत्र के भिटौली गांव में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के चार लोगों पर घर का ताला तोड़कर सामान और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

भिटौली निवासी आशा देवी के मुताबिक, 23 नवंबर की रात उनका बेटा लोडर लेकर गंगा स्नान के लिए गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान काटने और उसकी पिटाई करने गए थे।

आरोप है कि घर खाली देखकर गांव के छोटे लाल, निर्मल, प्रहलाद और आकाश ने पुरानी रंजिश के चलते घर का ताला तोड़ दिया और सामान चोरी कर लिया।

झूले का सामान, मोटर और 55 हजार रुपये चोरी का आरोप

आशा देवी का परिवार मेलों में झूले लगाकर गुजर-बसर करता है। महिला के अनुसार, घर से झूले के पाइप, जाली, हथौड़ा, दो बड़ी मोटर और ट्रैक्टर की किस्त के लिए रखे 55 हजार रुपये चोरी हुए हैं।

महिला ने लोडर की डीजल टंकी में चीनी डालने का भी आरोप लगाया है, जिससे इंजन सीज हो गया और परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ।

शिकायत के बाद मारपीट और धमकी का आरोप

आशा देवी का आरोप है कि मौरावां थाने में शिकायत करने के बाद आरोपियों ने परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

पीड़िता के मुताबिक, डर के कारण परिवार गांव छोड़कर जंगल में रहने को मजबूर है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है
📲Get App