🔥 TRENDING Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उमाशंकर के अंदाज में रसड़ा की सियासत में यूकेश की एंट्री, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत।

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 19 Nov 2026, 10:21 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा की सियासत में आज एक बार फिर स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की यादें ताजा हो गईं। उनके पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह के आगमन पर समर्थकों और बसपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल-मालाओं, नारों और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया।

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा की सियासत में आज एक बार फिर स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की यादें ताजा हो गईं। उनके पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह के आगमन पर समर्थकों और बसपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल-मालाओं, नारों और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया।

पिता उमाशंकर सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ यूकेश सिंह का यह पहला राजनीतिक दौरा क्षेत्र की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है। तीन बार रसड़ा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का क्षेत्र में अपना अलग राजनीतिक प्रभाव रहा है। अब उनके पुत्र यूकेश सिंह के रूप में समर्थक उसी विरासत की नई शुरुआत देख रहे हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती से आशीर्वाद मिलने और पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद यूकेश सिंह के इस आगमन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग दिखाई दी। अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यूकेश सिंह अपने पिता की राजनीतिक विरासत और जनसंपर्क को नई दिशा दे पाएंगे? रसड़ा की सियासत में उनके इस नए सफर पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
📲Get App