यातायात नियमों के उल्लंघन पर तिजारा पुलिस की कार्रवाई

खैरथल हीरालाल भूरानी
तिजारा कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तिजारा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने दो दर्जन दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। थाना इंचार्ज मोहनलाल ने बताया कि फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना, लापरवाही से वाहन चलाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना जैसे उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों को समझाया कि अपना जीवन खतरे में न डालें, लापरवाही से वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।