🔥 TRENDING चंद्रपुर में जलस्तर बढ़ने से डूबने की... Dungri rola rod pr vij pol sathe karch... Rajinikanth’s Jailer 2 Surpasses ₹500 ... Indian Hotels Company Accelerates Open... Jailer 2 Achieves 15 Consecutive Days... South Cinema Faces Criticism: M9.news...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दोपहिया वाहनों में आग की दो घटनाओं से हड़कंप स्कूटी बनी आग का गोला, जलकर खाक

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 30 Oct 2026, 11:08 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। शहर में एक के बाद एक दोपहिया वाहनों में अचानक आग लगने की दो घटनाओं ने लोगों को सकते में डाल दिया। एक घटना में जहां अंडरब्रिज के बीचों-बीच स्कूटी धू-धू कर जलकर खाक हो गई, वहीं दूसरी घटना में चुंगी नाका पर राहगीरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि दोनों ही मामलों में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
पहला मामला शहर के अंडरब्रिज का है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. नीतेश जैन की पेट्रोल स्कूटी खराब हो गई थी। इसे सुधरवाने एक युवक ले जा रहा था। अंडरब्रिज के अंदर जैसे ही उसने स्कूटी चालू करने का प्रयास किया, तो अचानक आग लग गई। लोगों ने धुआं देखकर आवाज लगाई, जिससे युवक ने स्कूटी साइड में खड़ी की। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना पर पुलिस और नगरपालिका का टैंकर मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। इससे अंडरब्रिज में जाम की स्थिति बन गई और भीड़ जमा हो गई। हालांकि तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी।
📲Get App