🔥 TRENDING *"Bidar District Police, Solar Plate T... Woman Arrested After Stone Breaks Glas... Senior BJP leader and SIS Group founde... Delhi Police arrests three in Gokulpur... Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouha... *“ಬೀದರ ಜಿಲ್ಲಾ ಪೊಲೀಸ್, ಮುಡಬಿ ಪೊಲೀಸ ರವರಿ...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

छपरा मुजफरपुर मार्ग पर स्थित रायपुरा बायपास के समीपदो पिकअप वान से 16गाय और 11बछड़ा बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Oct 2026, 12:29 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा मुजफरपुर मार्गएन एच 722पर स्थित रायपुरा के पास दो पिकअप वान से 16गाय और 11बछड़ा बरामद

छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़ा बरामद, गौ तस्करी का है मामला।


छपरा सारण जिले के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर स्थित रायपुरा बाईपास के समीप गो रक्षकों ने दो पिकअप वैन पर लदे 16 गायों और 11 बछड़ों को पकड़ लिया और इसकी सूचना भेल्दी पुलिस को दे दी। लोगों की भीड़ जैसे ही जमा हुई चालक समेत दो अन्य मौके का पायदा उठाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार छपरा की ओर से दो पिकअप वैन पर दर्जनों गाय व बछड़ों को लादकर छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 के रास्ते मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। गो रक्षकों को शक हुआ कि इसमें लदे गाय व बछड़े तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे।

गो रक्षकों ने दोनों पिकअप वैन का पीछा करते हुए छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच पर रायपुरा बाईपास के समीप पहुंचकर चालक से पुछताछ कर रही रहे थे तभी पिकअप वैन के चालक व दो अन्य मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग एनएच पर जमा हो गए और बछड़ों के रस्सी को काट कर जान बचाए। बारिश में भींगे सभी गाय व बछड़े कांप रहे थे। दोंनो पिकअप वैन पर सभी गायों और बछड़ो को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूसकर ले जाया जा रहा था और उनके लिए कोई दाना-पानी की व्यवस्था नहीें थी। दोनों पिकअप वैन को पकड़ने के बाद लोगों ने इसकी सूचना भेल्दी पुलिस को दी।

भेल्दी पुलिस ने मौके पर पहुंच पिकअप वैन पर लदे गाय व बछड़े को जप्त कर थाने पर लाए और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीें की जा सकी है।
📲Get App