🔥 TRENDING Jitendra Singh Unveils India’s 183rd S... Jammu Kashmir Police Urge Caution Over... Bihar Women’s Cricket Team Clinches Se... અમરેલીમાં ફટાકડા બજારની ફાળવણી પર 400થ... 2000 रुपये कमाने के लालच में बैंक खाता... बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

थाना सदर दौसा पुलिस की कार्रवाई लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में बाधा उत्पन्न करने की आशंका पर पांच आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 02 Nov 2026, 06:56 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
थाना सदर दौसा पुलिस की कार्रवाई

लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में बाधा उत्पन्न करने की आशंका पर पांच आरोपी गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं पंचायत राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी दौसा श्री कपिल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी सदर दौसा श्री युधिष्ठिर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक सूचना एवं कड़ी मेहनत के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दौसा के प्रकरण सरकार बनाम कर्मचन्द, कोर्ट केस नंबर 1289/17, धारा 341, 323, 324, 336 एवं 34 आईपीसी में वांछित वारंटी कर्मचन्द को गिरफ्तार किया। वहीं, माननीय विशिष्ट न्यायालय एनआई कोर्ट दौसा के प्रकरण संख्या 738/21 में वांछित वारंटी भागीरथ मीना को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों वारंटी काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

इसके साथ ही पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए संभावित व्यवधान उत्पन्न करने वाले तीन गैरसायल नाहर सिंह, महेश एवं सरदार सिंह तथा दो हिस्ट्रीशीटर गणपत और सुरेन्द्र को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान बोलेरो कैंपर वाहन नंबर RJ 29 GB 4058 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया।

पुलिस कार्रवाई का विवरण

दिनांक 02 नवंबर 2026 को थाना स्तर पर गठित टीमों ने सटीक सूचना संकलन एवं कड़ी मेहनत करते हुए फरार गिरफ्तारी वारंटियों कर्मचन्द एवं भागीरथ मीना को गिरफ्तार किया। साथ ही पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

दौसा पुलिस द्वारा पंचायत राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण

1. सुरेन्द्र सिंह पुत्र श्री रामसिंह, जाति गुर्जर, उम्र 45 वर्ष, निवासी मित्रपुरा, थाना सदर दौसा, जिला दौसा (हिस्ट्रीशीटर, धारा 170 बीएनएसएस)।

2. गणपतलाल पुत्र श्री जय नारायण, जाति मीना, उम्र 50 वर्ष, निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा, जिला दौसा (हिस्ट्रीशीटर, धारा 170 बीएनएसएस)।

3. नाहर सिंह पुत्र कानाराम, जाति गुर्जर, उम्र 32 वर्ष, निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा, जिला दौसा (धारा 170 बीएनएसएस)।

4. महेश पुत्र श्री मानसिंह, जाति गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा, जिला दौसा (धारा 170 बीएनएसएस)।

5. सरदार सिंह पुत्र श्री रामसिंह, जाति गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी भांडारेज, थाना सदर दौसा, जिला दौसा (धारा 170 बीएनएसएस)।

6. भागीरथ मीना पुत्र श्री कंचनलाल मीना, निवासी बालकिशन का बास, कालाखो, थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी)।

7. कर्मचन्द पुत्र रामनाथ, जाति मीना, उम्र 47 वर्ष, निवासी नांगल बैरसी, थाना सदर दौसा, जिला दौसा (गिरफ्तारी वारंटी)।

जब्ती

- बोलेरो कैंपर वाहन नंबर RJ 29 GB 4058 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

1. श्री युधिष्ठिर, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना सदर दौसा।
2. श्री हंसराज, सहायक उप निरीक्षक, थाना सदर दौसा।
3. श्री संतलाल, हेड कांस्टेबल नंबर 116।
4. श्री हवलदार, कांस्टेबल नंबर 480।
5. श्री कैलाश प्रसाद, कांस्टेबल नंबर 487।
6. श्री अशोक, कांस्टेबल नंबर 1335।
📲Get App