🔥 TRENDING बढेड़ी राजपुताना मे फूटी पेयजल पाइपलाइन... Delhi Lawyers Launch Citywide Strike O... સુરતમાં કીમમાં ધોળા દિવસે દિલ્હી એક્સપ... 17‑year‑old Delhi prodigy Tanmay score... Key Himachal Pradesh highway linking n... Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami unv...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले बदमाश पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।*

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 27 Oct 2026, 06:27 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
संवाददाता रवींद्र प्रकाश तिवारी

थाना सिविल लाईन -जिला बिलासपुर छ.ग.
अप. क्रमांक- 1447/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट

♦️ *थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले बदमाश पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।*
♦️ *नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पण्डाल के पास आरोपियों ने प्रार्थी के साथ किया विवाद।*
♦️ *आरोपियों ने विवाद करने के बाद घर में घूसकर प्रार्थी एवं उसके परिजनों के साथ किये मारपीट।*
♦️ *विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालक के विरूद्ध जे.जे.एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही।*

*नाम आरोपी -*
1. महेन्द्र उर्फ गोलू यादव पिता रामलाल यादव उम्र 34 वर्ष ।
2. संकेत यादव पिता रामलाल यादव उम्र 37 वर्ष।
3. ओंकार यादव पिता रामलाल यादव उम्र 33 वर्ष।
4. विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालक।
*सभी निवासी गोपी चौक मंगला, थाना सिविल लाईन।*

*विवरण:-*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम यादव निवासी यादव मोहल्ला गोपी चौक राजाबाड़ा के पास मंगला का दिनांक 20.10.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने छोटे भाई के साथ दुर्गा देखने के लिए पण्डाल के पास गया था जहां गोलू यादव एवं उसका भतीज प्रार्थी एवं उसके भाई के साथ विवाद करते हुये हाथ मुक्का लात से मारपीट कर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के घर में घूसकर प्रार्थी एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट कर मोटर सायकल एवं घर के दरवाजा को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 26.10.2026 को आरोपी महेन्द्र उर्फ गोलू यादव, संकेत यादव, ओंकार यादव एवं विधि से संघर्षरत् नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जिससे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
📲Get App