🔥 TRENDING बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... Karnataka FDA Calls Centre to Act on 2... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... MSRTC Bus Crash Near Belapur Flyover I... Two Arrested in Murder of Hindu Trader... Road Agency and Contractor Penalised O...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार थाना पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा
Crime

दुल्हिन बाजार थाना पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 08 Aug 2026, 08:02 PM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

पटना जिला अंतर्गत दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोपा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान चानारिक माझी के पुत्र कलेक्टर माझी को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने कोपा गांव से दो अन्य एनबीडब्ल्यू वारंटियों को भी दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में बद्री चौधरी के पुत्र बिहारी चौधरी तथा मथुरा चौधरी के पुत्र तपेश्वर चौधरी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ भी न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।

एक ही गांव से तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार वारंटियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम ऐसे आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य वारंटियों में भी हड़कंप की स्थिति है।
📲Get App