🔥 TRENDING Shri Anandpur Sahib Wins Punjab's Clea... रायबरेली-तेज रफ़्तार निजी बस और ब्रेजा... Navi Mumbai Tops Cleanliness Survey as... Karnataka CM D.K. Shivakumar says etha... અંતિમ ધામની દયનીય દશા: તંત્ર અને નેતાઓ... पटनासिटी के प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर प...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अररिया को साइबर ठगी ठिकाना बनाने तैयारी करने किविफल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 08:10 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जामताड़ा के बाद अररिया को साइबर ठगी ठिकाना बनाने कि तैयारी को पुलिस ने किया विफल। चार गिरफ्तार दो फरार

अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जामताड़ा के बाद अररिया को साइबर ठगी का नया ठिकाना बनाने की तैयारी! चार गिरफ्तार, दो फरार आरोपी की कबूलनामा डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोनिंग डिवाइस मिलने से बढ़ी गंभीरता

महलगांव करहरा गांव में डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोनिंग डिवाइस मिलने से बढ़ी गंभीरता की छापेमारी में नौ मोबाइल, लैपटॉप और दो डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोनिंग डिवाइस बरामद; पुलिस को गिरोह के बड़े नेटवर्क की आशंका

झारखंड के जामताड़ा के बाद अब बिहार के अररिया को साइबर ठगी का नया ठिकाना बनाने की तैयारी थी। महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा गांव में साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई में साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और दो डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोनिंग डिवाइस बरामद किए गए हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा वार्ड संख्या-10 स्थित मो. हसनैन के घर पर साइबर ठगी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को घटनास्थल से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ने साइबर अपराध के नेटवर्क की आशंका को और गंभीर बना दिया है।

*गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करहरा निवासी मो. रफीक (22), मो. हसनैन, मो. सालिक (28) और शम्स कमर (25) के रूप में हुई है। वहीं, छापेमारी के दौरान अशरफ उर्फ गुलाब (22) और कौनेन (21) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है*।

डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोनिंग डिवाइस मिलने से बढ़ी गंभीरता

पुलिस ने छापेमारी के दौरान नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और दो डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोनिंग डिवाइस जब्त किए हैं। डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोनिंग डिवाइस की बरामदगी को पुलिस गंभीरता से देख रही है। आशंका है कि इन उपकरणों के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, इन उपकरणों का इस्तेमाल किस तरह और किन लोगों को निशाना बनाने के लिए किया जाता था, इसकी जांच की जा रही है।

बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में महलगांव थाना कांड संख्या 216/26, दिनांक 9 नवंबर 2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 112 एवं 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी) और 66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापेमारी दल का नेतृत्व महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने किया। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रोमा कुमारी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रमोहन भंडारी तथा सिपाही राजू कुमार राम एवं महिला सिपाही अवंतिका कुमारी शामिल थीं।

कहां तक फैला है साइबर ठगी का नेटवर्क

चार आरोपियों की गिरफ्तारी और डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोनिंग डिवाइस की बरामदगी के बाद अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगालने की है। गिरोह के तार किन-किन जिलों और राज्यों से जुड़े हैं, क्या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा है और अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क के संबंध में और खुलासे होने की संभावना है।

बाइट अररिया SDPO सुशील कुमार
📲Get App