🔥 TRENDING Jitin Prasada Says Uttar Pradesh Set t... India’s Poor Show at Asian Games Raise... CBIC Simplifies Paperwork for Concessi... Rahul Gandhi calls Delhi minister slap... FM Says Indian Startups Can Match Cont... Tajikistan Says UNSC Seat Bid Not Abou...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

दुल्हिन बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 04 Sep 2026, 12:26 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लड्डू गोपाल के वस्त्रों की बिक्री तेज

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दुल्हिन बाजार में उत्साह चरम पर है। पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुका है। लड्डू गोपाल के वस्त्र, पगड़ी, मुकुट, सिंहासन और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है।

दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक डिजाइन और रंग-बिरंगे कपड़ों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार भगवान कृष्ण के लिए पोशाक, धोती-कुर्ता, पगड़ी और अन्य परिधान खरीद रहे हैं। मोर पंख वाले मुकुट की विशेष मांग बनी हुई है। इसके अलावा बांसुरी, माला, कुंडल, झाले और अन्य श्रृंगार सामग्री भी लोगों को आकर्षित कर रही है। कई दुकानों पर लड्डू गोपाल को विराजमान करने के लिए छोटे-बड़े आकार के सुंदर सिंहासन भी उपलब्ध हैं।

बाजार में बच्चों के लिए श्रीकृष्ण और राधा की पोशाक भी खूब बिक रही है। अभिभावक जन्माष्टमी के अवसर पर अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाने के लिए आकर्षक पोशाक की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने बच्चों के लिए अलग-अलग डिजाइन और आकार की पोशाकें सजाकर रखी हैं। इससे कपड़ा और श्रृंगार सामग्री के कारोबार में भी तेजी आई है।

शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाएं और युवतियां लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए विशेष रूप से खरीदारी करती नजर आ रही हैं। कई महिलाएं भगवान कृष्ण की पोशाक के साथ मैचिंग पगड़ी, मुकुट, माला और अन्य सामान भी खरीद रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों में उत्साह काफी अधिक है और पर्व के नजदीक आने के साथ बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दुल्हिन बाजार में चारों ओर भक्ति और उत्सव का माहौल है। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। श्रद्धालु अपने आराध्य लड्डू गोपाल के श्रृंगार और सजावट में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
📲Get App