🔥 TRENDING पटना: दीघा के पास एक व्यक्ति लापता, तल... ବିରୁପା ନଦୀରୁ ଯୁବକଙ୍କ ମୃତଦେହ ଉଦ୍ଧାର, ୩... દહેગામ પોલીસે નંબર પ્લેટ વગરની અને કાળ... અરબ સાગરમાં કોસ્ટ ગાર્ડનું સફળ ઓપરેશન:... कौशाम्बी के मोहम्मदपुर गांव में कार मे... અરબ સાગરમાં કોસ્ટ ગાર્ડનું સફળ ઓપરેશન:...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत, शौच के लिए गई थीं रेलवे ट्रैक की ओर

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 30 Sep 2026, 01:32 PM 👁 7
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत, शौच के लिए गई थीं रेलवे ट्रैक की ओर
अमलाई (शहडोल)। अनूपपुर-शहडोल रेल खंड के अंतर्गत अमलाई थाना क्षेत्र के पांडे मॉल के सामने स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक अत्यंत दर्दनाक हादसा घटित हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुमित्रा केवट (उम्र 65 वर्ष), पति स्वर्गीय बंसीलाल केवट, निवासी ग्राम अमराहा (वार्ड क्रमांक 05, थाना अमलाई, जिला शहडोल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह शौच (फ्रेश होने) के लिए रेलवे लाइन की तरफ गई हुई थी।
कम सुनाई देने के कारण हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुमित्रा केवट को कान से कम सुनाई देता था। जब वह रेलवे पटरी पार कर रही थीं, तभी वहां से गुज़र रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। कम सुनने की वजह से वह ट्रेन की सीटी और उसकी आहट समय रहते नहीं सुन सकीं, जिससे यह गंभीर हादसा हो गया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही अमलाई थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।
📲Get App