🔥 TRENDING झांसी में चूहे को जिंदा जलाने का वीडिय... लावणीच्या ठेक्यावर शिरूर दुमदुमले! ‘रा... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં હિંમતનગરમાં રોડ પર... Odisha Faces Fresh Cyclone Threat, Wea... Pulivendula Journalists Attacked Durin... India Today crew attacked in Pulivendu...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

टोंक की निवाई में 18 लाख की स्पेक के साथ दो नशे के तस्कर गिरफ्तार, 92 ग्राम स्मैक बरामद

✍️ Reporter: Rajesh Prajapat 🗓 01 Nov 2026, 07:44 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टोंक जिला स्पेशल टीम ने निवाई में एनबीसी फैक्ट्री के सामने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से जयपुर के सांगानेर में सप्लाई के लिए रखे 92 ग्राम स्मैक बरामद किए गए।

राजस्थान के टोंक जिले में जिला स्पेशल टीम (DST) ने नशे की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने निवाई सदर थाना क्षेत्र में स्थित एनबीसी फैक्ट्री के सामने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को पकड़ा। आरोपियों के पास से एक थैली में 92 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कुल मूल्य 18 लाख रुपये अनुमानित है।

पुलिस के अनुसार, बरामद किया गया यह नशीला पदार्थ जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। इस बड़ी तस्करी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कस्टडी में लिया है।

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एसपी रोशन मीणा के विशेष निर्देशन के तहत जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली जिसके आधार पर टीम ने निवाई में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
📲Get App