🔥 TRENDING दिवाळीत लक्ष्मीपूजनासाठी केरसुणीची माग... అత్తిలి గర్ల్స్ హై స్కూల్‌లో ఎన్నికల ప... സൗജന്യ മെഗാ തൊഴിൽമേള നവംബർ 07 ന് बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना... लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ... विराट कोहली ने 55 शतकों को पीछे छोड़कर...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर गांव गांव पहुंचा मध निषेध विभाग लोगो को किया जागरूक

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Nov 2026, 12:14 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार में लागु शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर गांव गांव पहुंचा मध निषेध विभाग कि टीम और नुकड़ नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


बिहार में लागु शराबबंदी को लेकर गांव-गांव पहुंचा उत्पाद विभाग, नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जा रहा जागरूक


Anchor ............. बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने और लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। उत्पाद इंस्पेक्टर इमरान खान के नेतृत्व में विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को शराब से दूर रहने का संदेश दे रही है। ढोल-नगाड़े, बैनर-पोस्टर और नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस अभियान में स्कूली छात्राएं भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं। शराबबंदी को लेकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। विभाग की टीम सुदूर ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों को शराब के सेवन से होने वाले शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दे रही है। उत्पाद इंस्पेक्टर इमरान खान के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शराब के दुष्परिणामों को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। ढोल-नगाड़े बजाकर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, वहीं बैनर-पोस्टर और जागरूकता स्लोगन के जरिए शराब से दूर रहने की अपील की जा रही है। इस अभियान की खास बात यह है कि स्कूली छात्राएं भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। विभाग का उद्देश्य शराबबंदी कानून का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनभागीदारी से समाज को नशामुक्त बनाना है।


बाईट मद्य निषेध विभाग सहायक आयुक्त ओम प्रकाश
📲Get App