🔥 TRENDING बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... Karnataka FDA Calls Centre to Act on 2... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... MSRTC Bus Crash Near Belapur Flyover I... Two Arrested in Murder of Hindu Trader... Road Agency and Contractor Penalised O...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्री राम सेवा समिति की रामलीला होगी 11 अक्तूबर से शुरु

श्री राम सेवा समिति की रामलीला होगी 11 अक्तूबर से शुरु

✍️ Reporter: Paras Sharma 🗓 14 Sep 2026, 05:58 PM 👁 51
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री राम सेवा समिति की रामलीला होगी 11 अक्तूबर से शुरु

श्री राम सेवा समिति की बैठक में रामलीला व विजयदशमी की तैयारियां
श्री मुक्तसर साहिब, 14 सितंबर () ः श्री राम सेवा समिति की तरफ से 11 अक्तूबर से रेडक्रास भवन में रामलीला का मंचन शुरु हो जाएगा। वहीं 20 अक्तूबर को सरकारी कालेज के स्टेडियम में विजयदशमी उत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
कैशियर संजीव खेड़ा ने बताया कि इस संबंध में समिति की बैठक विक्की स्विट्स में हुई। जिसमें श्री रामलीला का मंचन 11 अक्तूबर से रेडक्रास भवन में शुरु करने का फैसला हुआ। रामलीला का समापन समारोह 19 अक्तूबर को होगा। रामलीला का मंचन करने वाले कलाकार जालंधर से आएंगे। 20 अक्तूबर को सरकारी कालेज के स्टेडियम में विजयदशमी उत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
इस मौके अध्यक्ष रमन गिरधर, एग्जेक्टिव सदस्य तेजिंदर बब्बू बांसल, एग्जेटिव सदस्य राजकुमार भटेजा मेलू, सचिव संजीव गावड़ी, प्रोजेक्ट इंचार्ज राजेश कुमार कुक्कू, मास्टर जसपाल, प्रेस सचिव राजकुमार खुराना आदि भी मौजूद थे।
📲Get App