🔥 TRENDING आगरा कमिश्नरी पर किसान यूनियन अराजनैति... ಇತಿಹಾಸದ ಸತ್ಯ ಮಾರುಕಟ್ಟೆಯಲ್ಲಿ ಮಾರಾಟಕ್ಕಿದ... शाहाबाद सिरौली मार्ग पर सुहावा फातिमा... सिकंदराराऊ में नकली ब्रांडेड सामान का... ವಿಜಯಪುರದಲ್ಲಿ ಜನಗಣತಿ-2027 ಕಾರ್ಯಕ್ಕೆ ಜಿಲ... Drishyam 3 Needs Rs 13.50 Crore to Cro...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहाबाद सिरौली मार्ग पर सुहावा फातिमा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत दो गंभीर रूप से घायल

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 04 Nov 2026, 08:55 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंदौली गांव के रहने वाले थे छात्र परीक्षा देने जा रहे थे शाहाबाद

शाहाबाद सिरौली मार्ग पर सुहावा फातिमा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
​शाहाबाद
सिरौली मार्ग पर फातिमा गर्ल्स डिग्री कॉलेज सोहावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक पॉलिटेक्निक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंधोली (थाना मीरगंज) निवासी आशीष, आकाश और सूरजपाल एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने शाहाबाद आ रहे थे। जैसे ही वे सोहावा गांव फातिमा पास पहुँचे, तभी एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे, जिससे सूरजपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अन्य दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
​घटना की सूचना मिलते ही 112 पीआरवी और थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहाबाद पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
📲Get App