🔥 TRENDING बनारस रेल इंजन कारखाने में स्कूटी डिवा... शाहाबाद कोतवाल धनंजय सिंह के नेतृत्व म... Harry Potter TV Series Returns to Hogw... Delhi Fan Defends Watching Pakistani D... OM Box Office: Film Crosses Rs 100 Cro... Ramayana Breaks Records, Overtakes Pus...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहाबाद कोतवाल धनंजय सिंह के नेतृत्व में शाहबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था के तहत सात आरोपी हिरासत में किया न्यायालय में पेश

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 26 Nov 2026, 10:39 AM 👁 1
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहबाद कोतवाल धनंजय सिंह का अपराधियों पर लगातार शिकंजा जारी

शाहाबाद कोतवाल धनंजय सिंह के नेतृत्व में शाहबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था के तहत सात आरोपी हिरासत लिए हिरासत में किया न्यायालय में पेश

शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद (रामपुर)। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शाहबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में सात लोगों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 25 नवंबर 2026 को की गई और सभी को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना बताया गया है।
​पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह (PPS) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकी नन्दन (PPS) के नेतृत्व में चलाए जा रहे शांति एवं कानून व्यवस्था अभियान के तहत थाना शाहबाद पुलिस ने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लेने की प्रक्रिया के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया।
​हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में ग्राम टाण्डा निवासी वीरेन्द्र पुत्र होतेलाल (उम्र 19 वर्ष), ग्राम चकरपुर कदीम निवासी श्रीपाल पुत्र परिमल (उम्र करीब 30 वर्ष) व दिनेश कुमार पुत्र रामभरोसे (उम्र करीब 28 वर्ष) तथा ग्राम चकरपुर भूड़ निवासी मंजूर अहमद पुत्र दौलत खां (उम्र करीब 22 वर्ष), नौशाद पुत्र अनवार मंसूरी (उम्र 20 वर्ष), अंसार पुत्र फिद्दन (उम्र 22 वर्ष) और अकरम पुत्र फिद्दन (उम्र 20 वर्ष) शामिल हैं।
​प्रभारी निरीक्षक धनन्जय सिंह के अनुसार, कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, उ0नि0 प्रशान्त कुमार, म0उ0नि0 कंचन धामा, हे0का0 224 ओमकार सिंह, हे0का0 427 ओमापल सिंह, हे0का0 785 मौ0 उबैश और का0 416 नफासत अली शामिल रहे।
📲Get App