🔥 TRENDING Springfield News-Sun Reports on India-... FM Sitharaman Quotes 'We are playing h... ખેડા લવાલમાં 9 લોકોનું જૂથ યુવક પર લોહ... लूणकरणसर तहसील के सभी गांवों की सरपंच... The Economic Times releases Wealth Edi... Navy Chief Urges Skyroot to Build Indi...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
National

स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Aug 2026, 07:18 AM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्लेटफार्म, ट्रेनों, पार्किंग व सर्कुलेटिंग एरिया में डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटाज टीमों ने की सघन चेकिंग

झाँसी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के समस्त रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत GRP, RPF, डॉग स्क्वाड एवं एंटी-सबोटाज चेक टीमों द्वारा प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही रेलवे परिसरों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App