🔥 TRENDING Ankit kumar mourya तिलहर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 19... कोयल नदी के पुल पर मेदिनीनगर‑चैनपुर मा... टिकैत किसान गुट ने तिलहर एसडीएम आदित्य... खेरेश्वर महादेव मंदिर में मांस मिलने प... अनूपपुर कोतमा के अंतर्गत जर्राटोला में...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, 18 वाहन किए सीज

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 17 Nov 2026, 06:00 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, 18 वाहन किए सीज

दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आमजन को किया जागरूक, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 17 दुपहिया वाहन कार्रवाई की जद में

हनुमानगढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने 15 नवंबर को विशेष अभियान चलाया। विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान में पुलिस ने जागरूकता के साथ-साथ नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य के निर्देशन तथा यातायात प्रभारी श्री अनिल चिन्दा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया। इस दौरान राज्य सरकार की 'अच्छा मददगार' योजना के पंपलेट वितरित कर लोगों को दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसलिए आम नागरिकों को बिना किसी भय या झिझक के जरूरतमंद दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाए जा रहे 17 दुपहिया वाहनों को सीज किया। इसके अलावा एक चौपहिया वाहन को भी सीज किया गया। इस तरह कुल 18 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा वाहनों में नियम विरुद्ध बदलाव करवाने से बचें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस के साथ आमजन की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। नियमों की पालना और जागरूकता से ही सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है।
📲Get App