🔥 TRENDING संत नगर में स्कूल के सामने कचरे के ढेर... Vote Counting Begins at 8 am on Nov 20... Cabinet Minister Suraj Singh Rawat Ina... मंदसौर मंडी में किसान परिवारों ने जाम... ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਅਤੇ 2027 ਦੀ ਰਣਨੀਤੀ ਨੂੰ... सोनकच्छ विधानसभा में मां नर्मदा का आगम...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

तिलहर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 19‑07 दिसंबर तक घर-घर दवा वितरण

✍️ Reporter: Satyam Verma 🗓 17 Nov 2026, 06:11 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तिलहर तहसील में 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर दवा वितरित की जाएगी।

आज तहसील तिलहर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, कोटेदारों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनपद के तिलहर ब्लॉक में 19 नवंबर से 07 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा।

सभी ग्राम प्रधानों एवं संबंधित कर्मचारियों से अपील है कि वे जनसामान्य को जागरूक करें तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन आवश्यक है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे।
📲Get App